24 अगस्त 2019 - 13:28
एकपक्षीय प्रतिबंध, बहुत बड़ा ख़तरा हैंः ईरान

जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में तैनात ईरान के प्रतिनिधि ने कहा है कि एकपक्षीय और ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंध, बहुआयामी और व्यवस्थित अपराधों का मुक़ाबला करने के लिए बड़ा ख़तरा हैं।

श्री काज़िम ग़रीबाबादी ने मादक पदार्थों और अपराधों की रोकथाम तथा फौजदारी न्याय के विशेष कमिशन की बैठक को संबोधित करते हुए मादक पदार्थ सहित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्थित अपराधों के साथ मुक़ाबले पर लगे एक पक्षीय और ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंध तथा एकपक्षीयवाद के गभीर परिणामों की ओर से सचेत किया और कहा कि इन मामलों के सूपर्ण सफ़ाए के लिए अंतर्राष्ट्रीय एकता और एकजुटता की आवश्यकता है।

श्री ग़रीबादी ने अलग वर्ष जापान में आयोजित होने वाली अपराधों की रोकथाम और फ़ौजदारी न्याय से संबंधित संयुक्त राष्ट्र संघ की 14वीं कांफ़्रेस का हवाला देते हुए कहा कि यह कांफ़्रेंस, बेहतर ढंग से इन मामलों को हल करने के लिए समस्त सदस्य देशों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफ़ार्म है और हम इस संबंध में जापानी सरकार की ओर से किए जानू वाले प्रयासों की सराहना करते हैं।

ज्ञात रहे कि ईरान ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध संघर्ष में हमेशा अग्रिम भूमिका अदा की है और इस रास्ते में 3 हज़ार से अधिक लोग शहीद हुए।