23 अगस्त 2019 - 12:23
अमेरिका ईरान विरोधी दावे से पीछे हटा

परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी अपनी 15 बार की रिपोर्टों में इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि ईरान की परमाणु गतिविधियां शांतिपूर्ण हैं और ईरान परमाणु समझौते के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है।

अमेरिका ईरान के खिलाफ अपने उस दावे से पीछे हट गया है जिसमें उसने दावा किया था कि ईरान ने परमाणु हथियार अप्रसार संधि एनपीटी का उल्लंघन किया है।

एबीसी न्यूज़ चैनल ने सूचना दी है कि अमेरिकी विदेशमंत्रालय अपनी उस वार्षिक रिपोर्ट से पीछे हट गया जिसमें उसने दावा किया था कि ईरान ने एनपीटी का उल्लंघन किया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के आरंभिक मसौदे में आया था कि ईरान ने एनपीटी के दूसरे और तीसरे अनुच्छेद का उल्लंघन किया है।

जानकार सूत्रों ने बताया है कि इस रिपोर्ट को लेकर अमेरिकी राजनेताओं व अधिकारियों के मध्य विवाद इस सीमा तक गहरा हो गया था कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में इसे रद्द कर दिया गया और इस परिषद ने एक विज्ञप्ति जारी करके अभूतपूर्व ढंग से इस रिपोर्ट के प्रति अपने विरोध की घोषणा की।

ज्ञात रहे कि ट्रंप सरकार 8 मई 2018 को किसी प्रकार का प्रमाण पेश किये बिना ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से निकल गयी थी और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ विलंबित प्रतिबंधों को न केवल दोबारा बहाल कर दिया बल्कि इन प्रतिबंधों को कड़ा से कड़ा बनाने में किसी प्रकार के प्रयास में संकोच से काम नहीं लिया।

रोचक बात है कि परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी अपनी 15 बार की रिपोर्टों में इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि ईरान की परमाणु गतिविधियां शांतिपूर्ण हैं और ईरान परमाणु समझौते के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है