यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने ज़ेमार प्रांत के केंद्र में सऊदी गठजोड़ से संबंधित अमरीका के एमक्यू-9 प्रकार के एक विकसित ड्रोन को मार गिराया है। यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने एक पत्रकार सम्मेलन में बताया कि यमनी बलों के एयर डिफ़ेंस ने एक स्वदेशी मीज़ाइल से अमरीका के बने हुए इसे मीज़ाइल को मार गिराया। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मीज़ाइल का अनावरण किया जाएगा। यमनी सेना के प्रवक्ता ने इसी तरह बल देकर कहा कि यमन के ख़िलाफ़ अतिक्रमण करने वालों को इस देश की वायु सीमा के उल्लंघन के बारे में अपने समीकरणों पर पुनर्विचार करना चाहिए।
यमनी बलों के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने मई में भी सनआ के दक्षिण में अमरीका के एमक्यू-1 प्रीडेटर ड्रोन को मार गिराया था। यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने इस देश पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के हमले आरंभ होने के समय से लेकर अब तक इस गठबंधन के दसियों ड्रोन विमानों को मार गिराया है। सऊदी अरब द्वारा यमन के व्यापक घेराव के बावजूद यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की प्रतिरक्षा शक्ति में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।