स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार डेनमार्क सरकार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दखाए जाने के बाद ट्रम्प का कहना है कि उन्होंने वास्तव में मज़ाक़ में कहा था कि वे डेनमार्क एक द्वीप ग्रीनलैंड को ख़रीदना चाहते हैं। वाॅल स्ट्रीट जरनल के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने डेनमार्क स्थित ग्रीनलैंड द्वीप को ख़रीदने के उद्देश्य से अपने सलाहकारों से विचार-विमर्श किया था और इसके बारे में उनके विचारों को बड़े ध्यानपूर्वक सुना था। अब जबकि डेनमार्क ने इस बारे में तीखी प्रतिक्रिया दिखाई है तो ट्रम्प इसे मज़ाक़ बताकर अपना पल्ला झाड़ना चाहते हैं।
इसी बीच डेनमार्क के एक नेता सोरेन एस्पर्सन ने कहा है कि यदि वास्तव में ट्रम्प ने यह बात कही है तो निश्चित रूप में वह अपनी बुद्धि खो चुके हैं। ज्ञात रहे कि ग्रीनलैंड द्वीप, डेनमार्क के नियंत्रण में है जो प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है। ट्रम्प ने ट्वीट करके कहा है कि मैं ग्रीनलैंड में कोई गगनचुंबी इमारत बनाने नहीं जा रहा हूं। उनके इस ट्वीट में एक चित्र है जिसमें ग्रीनलैंड के एक गावं के बीचोबीच एक गगनचुंबी इमारत बनी हुई है जिसपर लिखा है ट्रम्प टाॅवर।