16 अगस्त 2019 - 14:05
वरिष्ठ नेता से मुलाक़ात में यमनी नेता के पास खंजर का क्या अर्थ है? + सोशल मीडिया कैसे देखता है?

अरब जगत के सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्यकर्ताओं ने इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता और अब्दुस्सलाम के नेतृत्व में यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रतिनिधि मंडल की मुलाक़ात को व्यापक स्तर पर कवरेज दिया और गर्मजोशी से हुई इस मुलाक़ात और परस्पर दोस्ती की सराहना की।

मंगलवार को विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ से मिलने के बाद यमन के प्रतिनिधि मंडल ने इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता से मुलाक़ात की जिस पर सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर आजकल इस तस्वीर की बहुत अधिक चर्चा हो रही है।

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रवक्ता इस मुलाक़ात में म्यान में खंजर के साथ मुलाक़ात जो यमनियों के पुरुषार्थ का प्रतीक है।

अब आइये देखते हैं कि वरिष्ठ नेता और यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता की मुलाक़ात के विषय पर सोशल मीडिया के कार्यकर्ता क्या कहते हैं?

ट्वीटर पर सक्रिय लोगों ने इस मुलाक़ात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि यह मुलाक़ात, दोनों पक्षों के बीच परस्पर प्रेम और सम्मान के स्तर को दर्शाता है।

सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं ने इस मुलाक़ात की तुलना यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी और उनके प्रतिनिधि मंडल की यमन पर हमला करने वाले दे

कार्यकर्ता आगे लिखता है कि यमनी क़बीले के सरदार शैख़ अलअरादा और मआरिब प्रांत के सरदारों की मुहम्मद बिन ज़ायद से मुलाक़ात और आयतुल्लाह ख़ामेनेई द्वारा मुहम्मद अब्दुस्सलाम के स्वागत में फ़र्क़ देखिए।   

यह भी बताया जाता है कि यमन के क़बाइली सरकारों की अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मुलाक़ात में भी उनके खंज़रों को म्यान से निकलवा दिया गया था, यमन की संस्कृति और परंपरा में म्यान से खंजर निकालना, यमनी पुरुष का अनादर समझा जाता है।  यह ऐसी स्थिति में है कि वरिष्ठ नेता से मुलाक़ात में अंसारुल्लाह के प्रवक्ता यमन के पूरे पारम्परिक वस्त्र में उपस्थित हुए जिससे परस्पर सम्मान और दूसरे के प्रति आदर का पता चलता है।

सालेह अबू इज़्ज़ा नामक एक अन्य कार्यकर्ता ने ट्वीट किया कि जब वह तस्वीर सामने आई जिसमें यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी की बहुत अधिक बेइज़्ज़ती हुई थी, वह सऊदी युवराजों के साथ एक अलग कुर्सी पर बैठे हुए थे, ईरान के वरिष्ठ नेता ने यमन के राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल और अंसारुल्लाह के प्रवक्ता का यमनी वस्त्र और खंजर के साथ स्वागत किया।

उनका कहना था कि ईरान अपने घटकों को महत्व देता है और उनकी इज़्ज़त करता है।

मुहम्मद यहिया अलमंसूर अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखते हैं कि अंसारुल्लाह के प्रवक्ता और उनके साथ गये प्रतिनिधि मंडल का ईरान के वरिष्ठ नेता द्वारा स्वागत, बहुत से अर्थ लिए हुए था, इस में से एक अर्थ यह है कि वरिष्ठ नेता ने सैयद अब्दुल मलिक बद्रुद्दीन अलहूसी की ओर से पत्र प्राप्त किया।