अमरीका की आंतरिक सुरक्षा के मंत्रालय के प्रमुख केविन मैक एलिनन ने कहा है कि देश में गोरे लोगों के भीतर श्रेष्ठता का दृष्टिकोण, अमरीका में आंतरिक आतंकवाद का सबसे महत्वपूर्ण कारण है।
उन्होंने मेसीसीपी राज्य के जैक्सन में धार्मिक गुटों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम शीर्षक के अंतर्गत एक बैठक को संबोधित करते हए कहा कि अलपासो की घटना और गोरे कट्टरपंथियों में अपने को श्रेष्ठ समझने का दृष्टिकोण दोनों को एक दूसरे से गहरा संबंध है और यह हमला इसी सोच का परिणाम था।
अमरीका की आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बैठक में टेक्सास और ओहायो में फ़ायरिंग की हालिया घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की।