ज़ायोनी समाचार पत्र इस्राईल आव टाइम्ज़ ने ज़ायोनी शासन की एमीगो सैट इन्टरनेश्नल कंपनी के हवाले से बताया है कि प्रबल संभावना इस बात की है कि सैन्य छावनी में होने वाला धमाका, हवाई हमले की वजह से हुआ हो जबकि हथियारों के गोदाम में होने वाले अन्य धमाके भी इसी हवाई हमले के परिणाम हों।
इराक़ के गृहमंत्रालय ने आधिकारिक रूप से घोषणा की थी कि दक्षिणी बग़दाद में सेना और स्वयं सेवी बलों के हथियारों के एक गोदाम में धमाका हो गया।
इराक़ी मीडिया ने एक गुप्त सूत्र के हवाले से बताया कि प्रबल संभावना इस बात की है कि यह धमाके, इस्राईल के हवाई हमलों का परिणाम हों।