जनरन हुसैन सलामी ने देश के पश्चिमोत्तरी इलाक़े में स्थित पीरानशहर और सरदश्त ज़िलों की सीमावर्ती चोटियों का दौरा किया जहां आईआरजीसी के सैनिक तैनात हैं।
उन्होंने इस अवसर पर आईआरजीसी द्वारा सुदूर सीमावर्ती इलाक़ों और ऊंची ऊंची चोटियों पर देश का झंडा फहराए जाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम इस्लामी ईरान के जियालों की देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा तय्यारी की सराहना करते हैं।
उन्होंने बल दिया कि हम दुश्मन को यह बताना चाहते हैं इस्लामी गणतंत्र ईरान की शक्ति का प्रभाव विश्व स्तर पर फैल रहा है जिस पर वे अपने समीकरण में ध्यान दें।
जनरल सलामी ने इस बात पर बल देते हुए कि इस्लामी गणतंत्र ईरान दुनिया में स्वाधीन शक्ति है कहा कि इस्लामी ईरान ने विश्व शक्तियों से प्रभावित हुए बिना अपनी आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक व सैन्य स्वाधीनता की रक्षा की है और यह स्वाधीनता दुनियावालों के लिए आदर्श बन गयी है और आज दुनिया के बहुत से राष्ट्र व देश इस स्वाधीनता से प्रभावित हो रहे हैं।