11 अगस्त 2019 - 15:26
सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने से विदेशमंत्री की आवाज़ अधिक प्रभावशाली होगीः मूसवी

ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि जवाद ज़रीफ़ को सोशल मीडिया पर सीमित करने से उनकी आवाज़ अधिक प्रभावी सिद्ध हो रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने रविवार को तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सोशल मीडिया विशेषकर ट्वीटर पर ईरान के विदेशमंत्री की सक्रियता के कारण अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अमरीकी नीतियों की पोल खुल रही थी।  उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद ईरान के विदेशमंत्री की आवाज़ पूरी दुनिया तक पहुंचेगी।

ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेशमंत्रालय ने ट्वीटर, फेसबुक, इन्सटाग्राम से कहा है कि वे ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ से संबन्धित अकाउन्ट्स को तत्काल बंद कर दें।  इससे पहले अमरीका के वित्तमंत्रालय ने पहली अगस्त को ईरान के विदेशमंत्री का नाम प्रतिबंधित लोगों की सूचि में डाल दिया था।