6 अगस्त 2019 - 13:58
इराक़ में दाइश का ऐसे हो रहा है सफ़ाया+ वीडियो

इराक़ से दाइश के बचे खुचे आतंकियों के सफ़ाए का क्रम जारी है

इराक़ी सेना की संयुक्त कमान ने 15 जुलाई से विजय संकल्प नामक सैन्य आप्रेशन शुरु किया है जिसमें सेना और स्वयं सेवी बलों की टुकड़ियां भाग ले रही हैं। यह आप्रेशन दियाला, सलाहुद्दीन और अंबार प्रांतों में चलाया जा रहा है।

सात जुलाई से विजय संकल्प आप्रेशन का पहला चरण शुरु हुआ था इस आप्रेशन के अंतर्गत ती हज़ार किलोमीटर के क्षेत्रों से आतंकियों को खदेड़ना था।