रजब तैयब अर्दोग़ान ने मंगलवार को अंकारा में एक भाषण के दौरान कहा कि तेहरान के विरुद्ध वाशिग्टन के प्रतिबंध लाभहीन रहे।
उन्होंने अपने संबोधन के दूसरे भाग में रूस के मिसाइल सिस्टम एस-400 की ओर संकेत करते हुए आशा व्यक्त की है कि इस बारे में अमरीकी राष्ट्रपति उचित नीति अपनाएंगे। अर्दोग़ान ने कहा कि ट्रम्प इस बात की अनुमति ने दें कि यह विषय, तुर्की और अमरीका के संबन्धों को प्रभावित करे। इसी के साथ अर्दोग़ान ने निकट भविष्य में तुर्की की ओर से पूर्वी फुरात में एक सैन्य अभियान आरंभ करने की भी सूचना दी।