इराक़ के सशस्त्र बल की मुख्य कमान के सोमवार को जारी बयान में आया है कि इस व्यापक अभियान में सेना, पुलिस और स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी शामिल हैं ताकि आतंकियों का पूर्वी प्रांत दियाला से सफ़ाया हो जाए।
इस अभियान की निगरानी इराक़ी प्रधान मंत्री आदिल अब्दुल महदी, इराक़ी गृह मंत्री और रक्षा मंत्री तथा स्वयंसेवी बल के उपप्रमुख अबू महदी अलमोहन्दिस कर रहे हैं।
इस अभियान में उत्तरी जलूला और अलमेक़दादिया गांव दक्षिणी मूसिल के इलाक़े और अतशाने और बादूश पहाड़ शामिल हैं।
दूसरे चरण का अभियान 15 जुलाई को शुरु हुआ। यह अभियान अंबार, सलाहुद्दीन और नैनवा प्रांतों में हुआ था जिसके तहत 30000 किलोमीटर का इलाक़ा शामिल था।
पहले चरण का अभियान 7 जुलाई को शुरु हुआ जिसमें बग़दाद के उत्तर में स्थित इलाक़े, दियाला, सलाहुद्दीन और अंबार प्रांत के इलाक़े शामिल थे।