4 अगस्त 2019 - 18:14
इमारात और सऊदी अरब को यमन की खुली धमकी, सैनिक निकालों नहीं तो...

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के महासचिव अब्दुल मलिक अलहूसी ने धमकी दी है कि यदि सऊदी गठबंधन यमन के अतिग्रहण पर आग्रह करता रहेगा तो यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के मुंह तोड़ हमले जारी रहेंगे।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के महासचिव अब्दुल मलिक अलहूसी ने रविवार को  कहा कि सऊदी अरब यह जानता है कि रियाज़ और क्षेत्र के हित, शांति और स्थिरता में है। 

उन्होंने इमारात को भी सलाह दी कि वह जितनी जल्दी हो सके यमन से अपने सारे सैनिक निकाल ले। 

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के महासचिव अब्दुल मलिक अलहूसी ने कहा कि यदि सऊदी गठबंधन यमन पर अपने हमले जारी रखता है तो हमलावरों पर अधिक से अधिक हमले किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि हमलावरों ने यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के हालिया अभियान से पाठ सीख लिया है और उसे अशांति को जारी रखने से बचना चाहिए।