3 अगस्त 2019 - 13:27
जाने 9 पड़ोसी देश ईरान से क्या ख़रीद रहे हैं

9 पड़ोसी देश ईरान से पेट्रोल ख़रीद रहे हैं।

ईरान के चैंबर्स ऑफ़ कामर्स के प्रमुख ने देश के ऊर्जा के स्टॉक एक्सचेंज में पेट्रोल की सप्लाई की ओर इशारा करते हुए कहा कि 15 में से 9 पड़ोसी देश गुणवत्ता व प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य की वजह से ईरान से पेट्रोल ख़रीद रहे हैं।

रज़ा पदीदार ने शनिवार को इरना से इंटरव्यू में बताया कि ईरान के ऊर्जा के स्टॉक एक्सचेंज में पेट्रोल की पहली खेप अफ़ग़ानिस्तान के लिए और दूसरी खेप इराक़ के कुर्दिस्तान के लिए निर्यात हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके बाद पाकिस्तान और आर्मीनिया को देश का पेट्रोल निर्यात होगा।

रज़ा पदीदार ने बताया कि तुर्की, आज़रबाइजान गणराज्य और इराक़ी कुर्दिस्तान के केन्द्र अर्बील भी ईरान से तेल ख़रीदने में रूचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि फ़ार्स खाड़ी का एक देश ईरान से डीज़ल और मेज़ट ख़रीदता है।