तेहरान के इमामे जुमा ने विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ के विरुद्ध प्रतिबंधों की अमरीकी कार्यवाही को बचकाना और हास्यासपद बताया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही, अमरीकी राजनेताओं की स्ट्रैटेजिक बौखलाहट को सिद्ध करती है। हुज्जतुल इस्लाम हाज अली अकबरी ने कहा कि ईरान के विदेशमंत्री और विदेशमंत्रालय के लिए यह गौरव की बात है कि उनपर अमरीका की ओर से प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अमरीकी सरकार का यह काम उसके पतन को प्रदर्शित करता है। तेहरान के इमामे जुमा ने कहा कि प्रतिरोध अब रंग ला रहा है। उनका कहना था कि अमरीका के काम ने यह बता दिया कि आग्रह पर आधारित कूटनीति अब विफल हो चुकी है और वे अब इस प्रकार के काम करके स्वयं को प्रसन्न कर रहे हैं।
2 अगस्त 2019 - 12:48
समाचार कोड: 966348
मुहम्मद जवाद अली अकबरी ने काह है कि विदेशमंत्री पर प्रतिबंध की अमरीकी कार्यवाही वाशिग्टन की स्ट्रैटेजिक बौखलाहट को दर्शाती है।