1 अगस्त 2019 - 13:13
तीन हज़ार से अधिक अमरीकियों को मारिए और वाशिंग्टन के ख़रीदार बने रहिए!!!

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने वाशिंग्टन की दोहरी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर तेहरान के बारे में अमरीका और वाशिंग्टन पर निर्भर देशों के दोहरे रवैये की कड़े शब्दों में आलोचना की।

विदेशमंत्री ने सऊदी अरब की ओर इशारा करते हुए लिखा कि यदि आप तीन हज़ार से अधिक अमरीकियों की हत्या करते हैं किन्तु फिर भी आप वाशिंग्टन के ख़रीदार बने रहेंगे और परमाणु हथियार भी आप रख सकते हैं।

विदेशमंत्री ने कहा कि वे देश जो टीम बी की इच्छाओं के आगे नतमस्तक नहीं होते, वे शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा भी रखने का हक़ नहीं रखते।

विदेशमंत्री ने आतंकवादी गुटों से संघर्ष में ईरान की भूमिका के बारे में कहा कि जबकि ईरान आतंकवादी गुट दाइश से संघर्ष कर रहा है, अमरीका से जुड़े कुछ देश इस आतंकी गुट को हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं।