अलअहद के अनुसार, लेबनानी सेना ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ज़ायोनी शासन की कुछ युद्धक नौकाओं ने रास नाक़ूरा इलाक़े की ओर से लेबनान की जलसीमा का उल्लंघन किया।
लेबनानी सेना के अनुसार, ज़ायोनी तत्वों ने लेबनान के जलक्षेत्र में साउंड बम फेका।
इसी तरह ज़ायोनी फ़ाइटर जेट ने बलदा रमीश इलाक़े से लेबनान की वायु सीमा का अतिक्रमण किया।
इससे पहले 14 जून को ज़ायोनी फ़ाइटर जेट ने लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन किया था।
यह ऐसी हालत में है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 1701 के अनुसार, जो 2006 में लेबनान के साथ इस्राईल की 33 दिवसीय जंग के बाद पारित हुआ था, ज़ायोनी शासन को लेबनान के ख़िलाफ़ किसी भी तरह की भड़काउ कार्यवाही से रोका गया है, लेकिन यह शासन इस प्रस्ताव की अनदेखी करते हुए जब चाहता है लेबनान की ज़मीनी, समुद्री और हवाई सीमाओं का अतिक्रमण करता है।