इस प्रकार हुरमुज़ स्ट्रेट को पार करते हुए ब्रिटेन का दूसरा डेस्ट्रॉयर जहाज़ रविवार को फ़ार्स की खाड़ी में पहुंचा है। एसोसिएटेड प्रेस ने ब्रिटेन के रक्षामंत्रालय के हवाले से रिपोर्ट दी है कि ब्रिटेन का एच.एम.एस. डांकन, फ़ार्स की खाड़ी में पहुंचा।
ब्रिटेन का डेस्ट्रॉयर पोत इस स्थिति में फ़ार्स की खाड़ी में पहुंचा है कि जब ईरान की इस्लामी क्रांति के सुरक्षा बलों ने अन्तर्राष्ट्रीय जहाज़रानी के नियमों का उल्लंघन करने के कारण 19 जूलाई कत ब्रिटेन के तेल टैंकर को दक्षिणी ईरान के हुरमुज़ स्ट्रेट में रोक लिया था जिसे बंदर अब्बास बंदरगाह भेजा गया था।