28 जुलाई 2019 - 14:08
विदेशी उत्पादों को ईरानी डिफेंस सिस्टम की कड़ी टक्कर

ईरानी थल सेना के “आत्मनिर्भरता के जिहाद” की संस्था के प्रमुख जनरल ख़ज़ाई ने कहा है कि विदेशी रक्षा उपकरणों को ईरान के डिफेंस सिस्टम कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

समाचार एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान की थल सेना के आत्मनिर्भरता के जिहाद की संस्था के प्रमुख जनरल मसऊद ख़ज़ाई ने कहा है कि ईरान का रक्षा उद्योग, दुनिया की नवीनतम तकनीक पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ईरान की थल सेना की आत्मनिर्भरता के जिहाद संस्था ने रक्षा के सभी क्षेत्रों में अपनी आवश्यकता के उपकरण तैयार कर लिए हैं।

जनरल मसऊद ख़ज़ाई ने कहा कि क्षेत्रीय ख़तरों का दायरा ग़ैर क्षेत्रीय जोखिमों तक विस्तृत हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारा रक्षा उद्योग ऐसी सभी ज़रूरतों को नज़र में रखकर डिफेंस सिस्टम को तैयार कर रहा है जो किसी भी ख़तरे से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि दुनिया की किसी भी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी वाले रक्षा उपकरणों से हमारे उत्पादों से तुलना की जा सकती है। जनरल ख़ज़ाई ने कहा कि ईरान का रक्षा उद्योग और इसके उत्पादन नवीनतम तकनीक पर आधारित जो उच्चतम गुणवत्ता के हैं।

ज्ञात रहे कि 1979 में ईरान में इस्लामी क्रांति की सफलता और अमरीकी प्रतिबंधों के कारण तेहरान ने हमेशा से ही स्वदेशी हथियारों के निर्माण पर बल दिया है, ताकि विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता न रहे।