25 जुलाई 2019 - 12:25
ईरान से वार्ता करना चाहते हैं" ब्रिटेन

ब्रिटेन के नये विदेशमंत्री ने कहा कि रोके गये तेल टैंकरों के बारे में ईरान से वार्ता हमारी प्राथमिकता है।

ब्रिटेन के नये विदेशमंत्री डोमेनिक राब ने कहा है कि लंदन तेहरान से वार्ता के लिए तैयार है।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के नये विदेशमंत्री ने अपने पहले साक्षात्कार में ईरान के साथ अपने देश के संबंधों को बहुत संवेदनशील बताया और कहा कि हम ईरान के बारे में जल्दबाज़ी में फैसला नहीं करेंगे।

ब्रिटेन के नये विदेशमंत्री ने इसी प्रकार कहा कि रोके गये तेल टैंकरों के बारे में ईरान से वार्ता हमारी प्राथमिकता है।

ज्ञात रहे कि ईरान ने 19 जुलाई को ब्रिटेन के एक तेल टैंकर को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करने के कारण रोक लिया था जबकि ब्रिटेन ने 4 जुलाई को ईरान के एक तेल टैंकर को जिब्राल्टर स्ट्रेट में यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का सम्मान न करने के बहाने रोक लिया था जिसे ब्रिटेन ने अब तक स्वतंत्र नहीं किया है।