अफ़ग़ान सरकार ने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के इस बयान पर कि अमरीका अफ़ग़ानिस्तान में लंबे समय से जारी जंग को परमाणु बम्बारी के ज़रिए एक हफ़्ते में ख़त्म कर सकता है, कूटनैतिक चैनल से इस बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है।
पाकिस्तानी प्रधान मंत्री से सोमवार को मुलाक़ात से पहले अमरीकी राष्ट्रपति ने वाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि वह अफ़ग़ानिस्तान में लंबे समय से जारी जंग को एक हफ़्ते में जीत सकते हैं, लेकिन इस देश को धरती से मिटाना नही चाहते।
ट्रम्प ने कहः "मैं 1 करोड़ लोगों को मारना नहीं चाहता।"
ट्रम्प के इस बयान पर अफ़ग़ान राष्ट्रपति के प्रवक्ता सिद्दीक़ सिद्दीक़ी ने मंगलवार को कहा कि काबुल ने, दोनों राष्ट्रों के बीच व्यापक द्विपक्षीय संबंधों के मद्देनज़र, ट्रम्प की टिप्पणी पर कूटनैतिक माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है।
3 करोड़ 50 लाख की आबादी वाला अफ़ग़ानिस्तान 2001 से जबसे इस देश पर अमरीका ने हमला किया है, जंग से जूझ रहा है। यह एशियाई देश अतिक्रमणकारी फ़ोर्सेज़ के निरंतर अतिग्रहण में है।
अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला कर तालेबान को सत्ता से हटा दिया था लेकिन अब वही अमरीका ख़ुद को अफ़ग़ानिस्तान से अलग करने के लिए तालेबान से सीधे बातचीत कर रहा है।