19 जुलाई 2019 - 11:42
ईरान के पास यूरेनियम संवर्द्धन करने की क्षमता नहीं होनी चाहिये" जॉन बोल्टन

साथ ही जॉन बोल्टन ने ईरान विरोधी राग अलापते हुए तेहरान के विरुद्ध अधिक से अधिक दबाव जारी रखने पर बल दिया।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने एक बार फिर ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के विरुद्ध राग अलापते हुए कहा है कि ईरान को यूरेनियम संवर्द्धन करने का जो अधिकार दिया गया है वह परमाणु समझौते की एक कमी है और तेहरान को यूरेनियम संवर्द्धन करने का अधिकार नहीं होना चाहिये।

जॉन बोल्टन ने ईरान विरोधी राग अलापते हुए तेहरान के विरुद्ध अधिक से अधिक दबाव जारी रखने पर बल दिया।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन यह दावा ऐसी स्थिति में कर रहे हैं जब परमाणु हथियार अप्रसार संधि एनपीटी के सदस्य देशों को यूरेनियम संवर्द्धन का अधिकार दिया गया है और ईरान ने वर्ष 1968 में इस समझौते पर हस्ताक्षर किया था।