ईरान की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने भी ईरानी ड्रोन मार गिराये जाने के बारे में ट्रंप के दावे का खंडन किया है।
बिग्रेडियर जनरल अबूल फज़्ल शिकारची ने कहा कि ट्रंप के निराधार दावों के विपरीत फार्स की खाड़ी और हुर्मुज़ स्ट्रेट सहित समस्त क्षेत्रों में उड़ान भरने वाले ड्रोन अपनी ड्यूटी अंजाम देने के बाद सुरक्षित वापस लौट जाये हैं और ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है जो इस बात की सूचक हो कि अमेरिकी युद्धपोत USS बाक्सर ने किसी ड्रोन को गिराया है।
उन्होंने बल देकर कहा कि ईरान की सशस्त्र सेना के जवान पूरी तरह चौकस हैं और वे पूरी होशियारी के साथ और अंतरराष्ट्रीय कानूनों को ध्यान में रखते हुए फार्स की खाड़ी, हुर्मुज़ स्ट्रेट और क्षेत्र की सुरक्षा में अपने दायित्वों को बहुत अच्छी तरह निभा रहे हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना के जवान अपने कानूनी दायित्वों को बहुत अच्छी तरह जानते हैं।