एनबीसी और वाॅल स्ट्रीट जरनल समाचार पत्र के संयुक्त सर्वेक्षण के अनुसार " जो बाइडन" तथा " एलिज़ाबेथ वारेन" और " बर्नी सैंडर्स" जैसे अन्य डेमोक्रेट प्रत्याशी, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से अधिक लोकप्रिय हैं।
सर्वे के अनुसार " जो बाइड" 9 प्रतिशत अधिक मतों के साथ डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य प्रत्याशियों से आगे हैं। बर्नी सैंडर्स भी 7 प्रतिशत अधिक मतों के साथ ट्रम्प से आगे चल रहे हैं।
इस सर्वे में भाग लेने वाले 48 प्रतिशत लोगों ने डेमोक्रेट प्रत्याशी " एलिज़ाबेथ वारेन " का समर्थन किया जबकि 43 प्रतिशत लोगों ने डोनाल्ड ट्रम्प का साथ दिया।
इसके साथ ही 7 से 9 जूलाई के मध्य होने वाले इस सर्वे में भाग लेने वाले 52 प्रतिशत लोगों ने ट्रम्प की रोज़गार संबंधी नीतियों को अस्वीकारीय बताया है।
ट्रम्प के समर्थकों में कम पढ़े लिखे स्वेत वर्ण के अमरीकी अधिक हैं जबकि जो बाइडन के अधिकांश समर्थन, अश्वेत, महिलाएं और बड़े नगरों के आस पास रहने वाले अमरीकी हैं।