15 जुलाई 2019 - 12:19
अमरीकी धमकियों के मुक़ाबले में हम ईरान के साथः बश्शार असद

सीरिया के राष्ट्रपति ने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की है कि अमरीकी धमकियों के मुक़ाबले में हम ईरान के साथ हैं।

फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने सोमवार को यह बात कही।  बश्शार असद ने दमिश्क़ में ईरान के संसद सभापति के विशेष सलाहकार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान के साथ भेंट में बल देकर कहा है कि ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध अमरीकी धमकियों और ग़ैर क़ानूनी कार्यवाहियों में दमिश्क़, तेहरान का समर्थन करेगा।

इस भेंटवार्ता में अमीर अब्दुल्लाहियान ने सीरिया के राष्ट्रपति को ईरान के विरुद्ध अमरीका की शत्रुतापूर्ण नीतियों को विस्तार से बताया।  इस विषय के अतिरिक्त दोनो नेताओं ने सीरिया तथा ईरान के द्विपक्षीय संबन्धों, आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष और क्षेत्र की वर्तमान स्थिति के बारे में विचार-विमर्श किया।