13 जुलाई 2019 - 12:19
मदारी ट्रम्प की ईरान को फिर धमकी, ईरान होशियार रहे

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने हालिया कुछ दिनों में वही घिसा पिटा बयान देते हुए एक बार फिर ईरान को होशियार रहने की धमकी दी है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि बेहतर है कि ईरानी होशियार रहे़ क्योंकि वे ख़तरनाक इलाके में क़दम रख रहे हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 4,5,8 और 9 जुलाई को कम से चार बार इसी से मिलता जुलता बयान दिया था कि ईरान को होशियार रहना चाहिए।

कुछ टीकाकारों का कहना है कि ट्रम्प के इस तरह के बयान, अपनी दृष्टिगत शर्तों को स्वीकार करने के लिए सामने वाले पक्ष को धमकी देने की रणनीति का हिस्सा है।

ईरान द्वारा अमरीकी ड्रोन विमान को मार गिराए जाने के बाद ट्रम्प ने ट्वीट किया था कि ईरान ने बड़ी ग़लती कर दी है।

उनकी तरफ़ से इस प्रकार का बयान भी सामने आया था कि उन्होंने ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही का आदेश दे दिया था किन्तु अंतिम क्षणों में उन्होंने अपना आदेश वापस ले लिया था।