12 जुलाई 2019 - 14:56
संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षक ने ईस्राईल को लेकर दुनिया से की ऐसी अपील कि ज़ायोनी शासन के उड़ गए होश

संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षक ने दुनिया के सभी देशों विशेषकर यूरोप और अन्य विश्व की शक्तियों से अपील की है कि वे इस्राईल के साथ अपने राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सभी तरह के संबंध फ़िलिस्तीन की अत्याचाग्रस्त जनता के समर्थन में समाप्त कर दें।

अलजज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, फ़िलिस्तीन के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ में निरीक्षक “माइकल लिंक” ने फ़िलिस्तीन की मज़लूम जनता के समर्थन में दुनिया के सामने एक योजना सामने रखी है। माइकल लिंक के अनुसार अगर उनकी इस योजना का दुनिया समर्थन करे तो इस्राईल द्वारा लगातार अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के किए जा रहे उल्लंघन पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह इस्राईल, जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट और फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में लगातार अवैध निर्माण कर रहा है उसको रोकने का एक ही तरीक़ा है कि पूरी दुनिया, विशेषकर यूरोप और अन्य विश्व शक्तियां उससे अपने संबंधों को समाप्त कर दें। माइकल लिंक ने कहा कि मैं विश्व भर के देशों से अपील करता हूं कि वे फ़िलिस्तीन की अत्याचारग्रस्त जनता के समर्थन में आगे आएं और इस योजना को लागू करने में उनकी मदद करें।

फ़िलिस्तीन मामले के संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षक माइकल लिंक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के पास वास्तव में ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले के लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई देश इस शासन के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता करे तो उससे पहले यह शर्त रख दे कि अगर उसने फ़िलिस्तीन की धरती पर किसी भी तरह का अवैध अतिग्रहण करने का प्रयास किया तो उसके साथ सोझौता नहीं करेगा।

उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन द्वारा फ़िलिस्तीन की धरती पर ऐसी स्थिति में अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है कि जब संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने 23 दिसंबर 2016 को एक प्रस्ताव पारित किया था जिसके अनुसार ज़ायोनी शासन फ़िलिस्तीन की धरती का अतिग्रहण करके उस पर अवैध रूप से कॉलोनियों का निर्माण नहीं करेगा। याद रहे कि ज़ायोनी शासन फ़िलिस्तीन की धरती पर अवैध रूप से कॉलोनियों का निर्माण और फ़िलिस्तीन की अत्याचारग्रस्त जनता के घरों को ध्वस्त करके फ़िलिस्तीन की इस्लामी पहचान को मिटाना चाहता है और साथ ही इन इलाक़ों में अपने अवैध शासन की बुनियादों को मज़बूत करना चाहता है।