ग़ौरतलब है कि दुबई के शासक की पत्नी जून के अंत में दुबई से भागकर पहले जर्मनी पहुंची, जहां उन्होंने अपने पति से तलाक़ के लिए अपील के साथ जर्मनी में राजनीतिक शरण की अनुमति मांगी थी। वे अपने साथ 3 करोड़ 90 लाख डॉलर और दो बच्चों को लेकर गई थीं।
दुबई के शासक की पत्नी राजकुमारी हया अल-हुसैन जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह द्वितीय की सौतेली बहन हैं।
अल-अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक़, मोहम्मद बिन ज़ायद ने राजकुमारी हया को भगाने में किंग अब्दुल्लाह द्वितीय के साथ मिलकर साज़िश रची और जो टीम राजकुमारी को भगाने में उनकी मदद कर रही थी, उसका नेतृत्व मोहम्मद बिन सलमान ने किया।
लेबनानी समाचार पत्र का कहना है कि पिछले दिनों जॉर्डन के किंग ने अबू धाबी की यात्रा की थी और बिन ज़ायद से कई घंटे तक बंद दरवाज़े के पीछ बातचीत की थी, लेकिन उन्होंने अपनी सैतेली बहन हया से मुलाक़ात नहीं की थी, जिस पर मीडिया में संदेह भी व्यक्त किया गया था।
इस रिपोर्ट के मुताबिक़, अबू धाबी के उत्तराधिकारी ने पिछले साल दुबई के शासक की 33 वर्षीय बेटी लतीफ़ा बिंत मोहम्मद मख़तूम की दुबई से भागने में मदद की थी, लेकिन उन्हें भारत के एक तट पर एक बोट से पकड़ लिया गया था।