12 जुलाई 2019 - 14:41
देखेः यह है ईरानी सेना की सर्जिकल स्ट्राइक ... आतंकियों के ठिकानों पर की मिसाइलों की बारिश...  लेज़र व गाइडेड मिसाइलों ने लगाया

इस्लामी क्रांति सरंक्षक बल, आईआरजीसी की थल सेना ने इराकी कुर्दिस्तान की सीमा पर आतंकवादी गुटों के ठिकानों को निशाना बनाया है।

     आईआरजीसी ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके इस कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया है कि इन ठिकानों में ईरान विरोधी गुट, आतंकवादियों को ट्रेनिंग दे रहे थे।  

  फार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार इस कार्यवाही की सब से महत्वपूर्ण बात यह थी कि इस में ईरानी सेना ने पहली बार लेज़र बम और मिसाइल के प्रयोग का प्रदर्शन किया है जो ईरानी सेना के लिए रक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

     आईआरजीसी के कमांडरों ने इस से पहले गाइडेड और लेज़री बम व मिसाइल की बात की थी किंतु यह पहली बार है जब उसके प्रयोग की क्लिप सामने आयी है।