चीन ने अमरीका से ताईवान को हथियारों के बहुत बड़े संभावित सौदे को तुरंत रद्द करने की मांग की है क्योंकि बीजिंग इसे स्वयं शासित इस द्वीप पर अपनी संप्रभुता का उल्लंघन समझता है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेन्ग शुआंग का यह बयान, सोमवार को अमरीकी युद्ध मंत्रालय पेन्टगॉन द्वारा 2.2 अरब डॉलर मूल्य के इस संभावित सौदे को हरी झंडी दिखाने के एलान के बाद, सामने आया है।
इस सौदे में, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ताइवान ने निवेदन किया हैं, अब्राम टैंक और स्टिन्जर मीज़ाईल भी शामिल हैं।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहाः अमरीका की ओर से ताइवान को हथियारों का सौदा, अखंड चीन की नीति का घोर उल्लंघन, चीन के आंतरिक मामले में गंभीर हस्तक्षेप और चीन की संप्रभुता व सुरक्षा हितों के लिए नुक़सानदेह है।