अलजज़ीरा टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार वाइट हाउस की ईरान विरोधी नीतियों के बावजूद अमरीका के वर्तमान रक्षामंत्री ने शुक्रवार को कहा है कि वाशिग्टन, तेहरान के साथ युद्ध नहीं चाहता। याद रहे कि जबसे ट्रम्प एक पक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकल हैं उसके बाद से अमरीका ने ईरान पर विभिन्न प्रकार से दबाव बनाने की नीति को अपना रखा है। कुछ समय पहले ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी कह चुके हैं कि अमरीका अगर आग से डरता है तो उसे चाहिए कि वह उसे न भड़काए बल्कि सुरक्षा परिषद के समझौते के अनुरूप काम करे।
7 जुलाई 2019 - 14:07
समाचार कोड: 958652
अमरीका के रक्षामंत्री मार्क इस्पर का कहना है कि उनका देश ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता।