इसी के साथ ही स्पेन के विदेशमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जोज़फ़ बोरल ने कहा कि ईरान की ओर से चलने वाले तेल टैंकर को अमरीका की अपील के बाद रोका गया।
जोज़फ़ बोरल इस समय यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी के उतराधिकारी हैं। उनका कहना था कि मैड्रिड इस मामले की जांच और इस घटना के मैड्रिड की संप्रभुता पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा कर रहा है।
स्पेन के विदेशमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जोज़फ़ बोरल ने बल दिया कि ईरान के इस तेल टैंकर को स्पेन की जलसीमा में रोका गया है। उनका कहना था कि अमरीका ने इस तेल टैंकर को रोकने के लिए ब्रिटेन से अपील की थी।
ब्रिटेन की नौसेना ने दावा किया है कि उसने माउंट तारिक़ (जिब्राल्टर) के निकट सीरिया के लिए कच्चा तेल ले जा रहे एक बड़े ईरानी टैंकर को ज़ब्त कर लिया है।
जिब्राल्टर क्षेत्र के चीफ़ मिनिस्टर फ़ैबियन पिकार्डो ने कहा है कि इस ऑयल टैंकर को सीरिया के ख़िलाफ़ यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के संदेह में रोका गया है।