यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल यहया सरी ने कहा है कि यमनी ड्रोन विमानों ने एयरपोर्ट पर खड़े लड़ाकू विमानों और रनवे को निशाना बनाया है, जिसके बाद सऊदी शासन इस एयरपोर्ट को बंद करने के लिए मजबूर हो गया है।
सरी ने कहा, यमनी ड्रोन विमानों ने इस एयरपोर्ट को इतना नुक़सान पहुंचा दिया है कि अब निकट भविष्य में इससे युद्धक विमान उड़ानें नहीं भर सकेंगे।
यमन के अल-मसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस बमबारी के बाद सऊदी अरब के शहर दम्माम से अबहा जाने वाले एक विमान को बीच रास्ते में ही अपना रूट बदलना पड़ा और उसे जद्दाह एयरपोर्ट पर लैंडिंग करना पड़ी।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी सैन्य गठबंधन के हमलों के जवाब में पिछले कुछ दिनों से सऊदी अरब के अबहा और जीज़ान एयरपोर्टों पर हमले तेज़ कर दिए हैं।