1 जुलाई 2019 - 14:06
अमरीका और सऊदी अरब समर्थित एक आतंकवादी गुट ने जनरल सुलेमानी की हत्या की घोषणा की है

अमरीका और सऊदी अरब समर्थित एक आतंकवादी गुट ने विश्व के सबसे लोकप्रिय ईरानी जनरल क़ासिम सुलेमानी और न्यायपालिका प्रमुख इब्राहीम रईसी की हत्या करने की घोषणा की है।

ग़ौरतलब है कि यह ख़तरनाक आतंकवादी गुट अल-क़ायदा और दाइश जैसे ख़ूंख़ार आतंकवादी गुटों से भी पुराना और अधिक ख़ूंख़ार रहा है।

एमकेओ ने 80 और 90 के दशक में ईरान में सैकड़ों आतंकवादी घटनाओं में हज़ारों ईरानियों की जानें ली हैं।

ग़ौरतलब है कि ईरान की इस्लामी क्रांति की फ़ोर्स आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर मेजर जनरल क़ासिम सुलेमानी उस हस्ती का नाम है, जिसने मध्यपूर्व में अमरीका, इस्राईल और सऊदी अरब के उद्देश्यों पर पानी फेर दिया है।

अमरीका की इस मंडली ने सीरिया और इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश के ज़रिए इन देशों की सरकारों का पतन करके इनके स्रोतों को लूटने और इस्राईल के मुक़ाबले में डट जाने वाली शक्तियों को रास्ते से हटाने की साज़िश रची थी, जिस पर जनरल सुलेमानी की रणनीति ने पानी फेर दिया।

अमरीकी अधिकारी जनरल सुलेमानी की प्रशंसा के साथ साथ ही उनकी रणनीतियों का तोड़ पेश नहीं कर पाने की बात स्वीकार कर चुके हैं।

अब ईरान विरोधी शक्तियों ने जनरल सुलेमानी को रास्ते से ही हटाने की साज़िश रची है, लेकिन उनकी यह साज़िश भी अन्य साज़िशों की तरह निश्चित रूप से विफल रहेगी, इसलिए कि ईरानी सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस देश के समस्त पड़ोसी देशों में हिंसा और अशांति के बावजूद यह देश शांति का द्वीप बना हुआ है।