24 जून 2019 - 13:14
ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की ओर से बड़ी पाबंदियों को नाकाम बनाएंगेः रूस

रूस ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की ओर से बड़ी पाबंदियों के ख़िलाफ़ उपाय अपनाएगा।

रूस ने कहा है कि वह और उसके सहयोगी उन पाबंदियों को नाकाम बनाने के लिए क़दम उठाएंगे जिसे अमरीकी राष्ट्रपति ने सोमवार को ईरान के ख़िलाफ़ लगाने का एलान किया है।

रूस के उपविदेश मंत्री सिर्गेई रियाबकोफ़ ने सोमवार को यह ऐलान ऐसे स्थिति में किया है जब एक दिन पहले ट्रम्प ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ अपने प्रशासन की सबसे ज़्यादा दबाव अपनाने की नीति के तहत तेहरान को नई पाबंदियों की धमकी दी है।

सिर्गेई रियाबकोफ़ ने स्पष्ट नहीं किया किया वे क़दम क्या होंगे लेकिन यह कहा कि अमरीकी पाबंदियां लगने से तनाव और बढ़ेगा। उन्होंने वॉशिंग्टन पर बल दिया कि वह नई पाबंदियां लगाने के बजाए, तेहरान के साथ बातचीत करे।

ट्रम्प ने कहा है कि अमरीका दो दिन में ईरान के ख़िलाफ़ बड़ी पाबंदियां लगाएगा। यह ऐसा क़दम है जिससे ईरान के साथ तनाव बढ़ेगा।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोफ़ ने ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की नई पाबंदियों को अवैध कहा है।