(ABNA24.com) इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति के विज्ञान और तकनीक के मामलों के सलाहकार सूरेना सत्तारी का कहना है कि विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के देशों के बीच सहयोग, कुछ शक्तियों के निर्भरतावाद को रोकने के मार्ग से ही संभव है।
श्री सूरेना सत्तारी ने तेहरान में मंगलवार को आयोजित एशिया और ओशिनिया अंतर्राष्ट्रीय तकनीक और नवीनीकरण सम्मेलन में कहा कि सरकारों को पर्यावरण और सामाजिक विविधता के लक्ष्यों को अपने कार्यक्रमों में सर्वोपरि रखना चाहिए और उन्हें स्थानीय तकनीक को मज़बूत करने का प्रयास करना चाहिए।
श्री सत्तारी ने कहा कि सामाजिक आवश्यकताओं का जवाब देने के लिए सामाजिक क्षमताओं से भरपूर ढंग से लाभ उठाने के लिए स्टार्ट अप कार्यक्रम अपनाना चाहिए। उनका कहना था कि इस काम के लिए एक नेटवर्क को दूसरे नेटवर्क से जोड़ने और अन्य दूसरे काम करने की आवश्यकता है।
/129
12 जून 2019 - 06:52
समाचार कोड: 950022
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति के विज्ञान और तकनीक के मामलों के सलाहकार सूरेना सत्तारी का कहना है कि विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के देशों के बीच सहयोग, कुछ शक्तियों के निर्भरतावाद को रोकने के मार्ग से ही संभव है।