रविवार की रात अलमयादीन टीवी चैनल से टेलीफ़ोनी वार्ता में मुहम्मद अलबुख़ैती ने कहा कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने अभी तक युद्ध में अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग नहीं किया है।
उनका कहना था कि अंसारुल्लाह आंदोलन ने अभी तक सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के भीतर निशाना बनाने के लिए अपनी हवाई और मीज़ाइल क्षमताओं को प्रयोग नहीं किया है किन्तु निकट भविष्य में व्यापक स्तर पर इन क्षमताओं का प्रदर्शन देखा जाएगा और अतिसंवेदनशील लक्ष्यों को निशाना बनाया जाएगा।
श्री अलबुख़ैती ने यह बयान करते हुए कि शक्ति का संतुलन यमनी जनता के हित में है, कहा कि हमलावर सऊदी गठबंधन यमनी जनता को निशाना बना रहा है किन्तु यमनी जनता कुछ मतभेदों के बावजूद अब भी 17 देशों से लोहा ले रही है।