11 जून 2019 - 06:49
ट्रम्प का आर्थिक युद्ध, हर प्रकार के तनाव की जड़ हैः ज़रीफ़

विदेश मंत्री ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से आरंभ किया गया आर्थिक युद्ध ही क्षेत्रीय तनाव की जड़ है।

(ABNA24.com) विदेश मंत्री ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से आरंभ किया गया आर्थिक युद्ध ही क्षेत्रीय तनाव की जड़ है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तेहरान में अपने जर्मन समकक्ष हाइको मास से मुलाक़ात की ओर इशारा करते हुए अपने हैंडल से ट्वीट किया है कि ईरान क्षेत्र के सभी देशों से बातचीत का स्वागत करता है लेकिन ट्रम्प का आर्थिक युद्ध, सभी तनावों की जड़ है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि तेहरान, जर्मनी के इस रुख़ का स्वागत करता है कि परमाणु समझौते की रक्षा के लिए इस बात को सुनिश्चित बनाना ज़रूरी है कि ईरान को इसके आर्थिक लाभ मिलें और इस संबंध में व्यवहारिक क़दम उठाए जाएं।

ज्ञात रहे कि जर्मनी के विदेश मंत्री  हाइको मास ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री समेत कई अधिकारियों से मुलाक़ात की और क्षेत्रीय तनाव को समाप्त करने के लिए क्षेत्र के देशों के बीच वार्ता की ज़रूरत पर बल दिया। उन्होंने इसी तरह परमाणु समझौते और ईरान व जर्मनी के द्विपक्षीय संबंधों के बारे में भी विचार विमर्श किया। हाइको मास ने ईरान से पहले इराक़, जाॅर्डन और संयुक्त अरब इमारात की यात्रा की थी।



/129