(ABNA24.com) पश्चिमी अफ़्रीक़ी देश नाइजीरिया में अमरीकी सेना की गाड़ी पर सड़क किनारे लगे बम से हमला किया गया।
नाइजीरिया के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी होने वाले बयान के अनुसार हमला पिछली रात ओलाम में स्थित नाइजीरिया के सैन्य अड्डे के पास हुआ।
अमरीका के अफ़्रीक़ी कमान्ड ने टवीटर द्वारा हमले की पुष्टि की । उनका कहना था कि हमले में गाड़ी को नुक़सान पहुंचा किन्तु हमले के कारणों के बारे में अभी कुछ कहना उचित नहीं है।
ज्ञात रहे कि नाइजीरिया में इससे पहले अक्तूबर 2017 में भी अमरीकी सैनिकों पर हमला किया गया था जिसमें 4 अमरीकी सैनिक मारे गये थे।
हमले की ज़िम्मेदारी आतंकी संगठन दाइश ने स्वीकार की थी।
नाइजीरिया और अमरीकी सैनिकों की संयुक्त पेट्रोल सेना पर होने वाले हमले में 4 नाइजीरिया के सैनिक मारे गये थे।
जारी वर्ष 14 मई को तोंगो तोंगो गांव में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के हमले में 28 नाइजीरिया के सैनिक मारे गये थे।
ज्ञात रहे कि नाइजीरिया में बोको हराम के आत्मघाती हमलों और अपरहरण की घटनाएं आए दिन घटती रहती हैं।
2009 के बाद से सेना ने नाइजर, कैमरून और चाड के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादी गुटों के विरुद्ध आप्रेशन शुरु कर रखा है।
/129
11 जून 2019 - 06:48
समाचार कोड: 949474
पश्चिमी अफ़्रीक़ी देश नाइजीरिया में अमरीकी सेना की गाड़ी पर सड़क किनारे लगे बम से हमला किया गया।