(ABNA24.com) पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य में क़ानून और व्यवस्था की स्थिति 'नियंत्रण' में होने' की बात को दोहराते हुए केंद्र सरकार से कहा है कि राज्य में मतदान के बाद हुई छिट-पुट झड़पों के खिलाफ दृढ़ और उचित कार्यवाही की गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी दिशानिर्देश के जवाब में राज्य के मुख्य सचिव मलय कुमार डे द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा है कि झड़पों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया।
तृणमूल कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि पश्चिम बंगाल को केंद्रीय गृह मंत्रालय का परामर्श राजनीति से प्रेरित, सत्ता हथियाने के लिए भाजपा की गहरी साजिश है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को जारी दिशा निर्देश में राज्य में जारी हिंसा पर 'गहरी चिंता' व्यक्त करते हुए, राज्य सरकार को क़ानून और व्यवस्था व सार्वजनिक शांति बनाए रखने का निर्देश दिया था।
केंद्र द्वारा उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में राजनीतिक झड़पों के मद्देनजर यह निर्देश जारी किया गया, जिनमें शनिवार के बाद से चार लोगों की जान चली गई थी।
राज्य सरकार ने दिशा निर्देश में लगाए गए इस आरोप को भी सिरे से खारिज कर दिया कि 'राज्य का क़ानून प्रवर्तन तंत्र कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों के बीच भरोसा कायम रखने में असफल रहा है।
/129
11 जून 2019 - 06:44
समाचार कोड: 949470
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य में क़ानून और व्यवस्था की स्थिति 'नियंत्रण' में होने' की बात को दोहराते हुए केंद्र सरकार से कहा है कि राज्य में मतदान के बाद हुई छिट-पुट झड़पों के खिलाफ दृढ़ और उचित कार्यवाही की गई है।