(ABNA24.com) यमन पर सऊदी अरब के किराए के सैनिकों के मार्टर हमले में दो मासूम बच्चे शहीद हो गए हैं।
यमन के एक स्थानीय सूत्र ने बताया है कि दक्षिणी यमन के ज़ाले प्रांत में एक घर पर सऊदी एजेंटों ने मार्टर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप दो बच्चे मारे गए जबकि एक अन्य घायल हुआ। सूत्र के अनुसार सऊदी एजेंटों ने यह हमला ज़ाले प्रांत के क़ातबा ज़िले के जबजब गांव में किया था।
इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के बाल कोष यूनीसेफ़ ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि यमन में स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण हर दो घंटे में एक माता और 6 नवजात शिशु अपनी जान से हाथ धो लेते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार यमन में ज़च्चा व बच्चा की देखभाल जैसी स्वास्थ्य व उपचार सेवाओं समेत मूल आवश्यकता की सेवाएं पूरी तरह से ठप्प हो चुकी हैं और केवल 51 प्रतिशत स्वास्थ्य व उपचार केंद्र काम कर रहे हैं। इन केंद्रों को भी दवाओं व उपकरणों की भारी कमी का सामना है। यमन पर सऊदी अरब के सैन्य आक्रमण के कारण इस ग़रीब अरब देश को इसी तरह खाद्य सामग्री की भारी कमी का भी सामना है।
/129
11 जून 2019 - 06:33
समाचार कोड: 949458
यमन पर सऊदी अरब के किराए के सैनिकों के मार्टर हमले में दो मासूम बच्चे शहीद हो गए हैं।