10 जून 2019 - 04:57
वेनेज़ुएला में ईंधन और खाद्य पदार्थों की कमी, पर जनता मादूरू के साथ

वेनेज़ुएला के हज़ारों नागरिकों ने राजधानी काराकास की सड़कों पर एक बार फिर अपने देश के क़ानूनी राष्ट्रपति निकोलस मादूरू के समर्थन में प्रदर्शन किया।

(ABNA24.com) वेनेज़ुएला के हज़ारों नागरिकों ने राजधानी काराकास की सड़कों पर एक बार फिर अपने देश के क़ानूनी राष्ट्रपति निकोलस मादूरू के समर्थन में प्रदर्शन किया।

वेनेज़ुएला की जनता ने मादूरू और उनकी सरकार के कार्यक्रमों के समर्थन में नारे लगाए।

हालिया दिनों के दौरान विध्वंसक कार्यवाहियों की वजह से ईंधन और खाद्य पदार्थों के लदे समुद्री जहाज़ वेनेज़ुएला के तट तक नहीं पहुंच सके और निकोलस मादूरू ने घोषणा की है कि वह इस संबंध में समाधान तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीका और उसके घटक देश, वेनेज़ुएला में निकोलस मादूरू की सरकार के विरुद्ध विद्रोह कराने का प्रयास करते रहे हैं और वह वेनेज़ुएला की वर्तमान क़ानूनी सरकार के विरुद्ध अधिक से अधिक दबाव डालकर केवल इस आधार पर सरकार गिराने का प्रयास कर रहे है कि निकोलस मादूरू की सरकार अमरीकी नीतियों के विरुद्ध है।




/129