9 जून 2019 - 18:48
वरिष्ठ नेता ने सैकड़ों क़ैदियों को दी ईदी, सज़ाएं माफ़

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने ईद के उपलक्ष्य में 691 लोगों की सज़ाए माफ़ करने की घोषणा की है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख सैयद रईसी ने ईदे फ़ित्र के निकट होने के अवसर पर इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई को पत्र लिखकर 691 क़ैदियों की सज़ाए कम करने या उनकी सज़ाए माफ़ करने की अपील की थी।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने सज़ा माफ़ किए जाने या कम किए जाने वालों की आवश्यक शर्तें देखकर संविधान की धारा 11 के 110वें अनुच्छेद के आधार पर 691 लोगों की सज़ाए माफ़ कर दीं। 

ज्ञात रहे कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता लगभग हर इस्लामी त्योहारों और अवसरों पर उन क़ैदियों की सज़ाएं माफ़ कर देते हैं या उनकी सज़ाओं को कम कर देते हैं जिनमें आवश्यक शर्तें पायी जाती हैं।