(ABNA24.com) भारतीय अधिकारियों ने पिछले सप्ताह भी घोषणा की थी कि देश की नई सरकार तेल के आयात के संबंध में जल्द से जल्द ईरान से वार्ता करने और रूपये में तेल के मूल्यों का भुगतान करना चाहती है।
भारत के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान से तेल आयात के संदर्भ में घोषणा की है कि ऊर्जा की आवश्यकता के दृष्टिगत दिल्ली सरकार इस संबंध में फैसला करेगी।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार भारत के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने कहा कि ईरान से तेल आयात करने के बारे में भारत का दृष्टिकोण अभी बदला नहीं है और भारत सरकार ईरान से तेल आयात करने के बारे में जो भी फैसला करेगी वह व्यापारिक, ऊर्जा और राष्ट्रीय हितों के आधार पर होगा।
भारत के गृहमंत्री अमित शाह, विदेशमंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गुरूवार को एक आपात बैठक की जिसमें तेल और गैस के आयात के बारे में समीक्षा की गयी।
भारतीय अधिकारियों ने पिछले सप्ताह भी घोषणा की थी कि देश की नई सरकार तेल के आयात के संबंध में जल्द से जल्द ईरान से वार्ता करने और रूपये में तेल के मूल्यों का भुगतान करना चाहती है।
अमेरिका ने कुछ समय पहले ईरान विरोधी नीति को जारी रखते हुए घोषणा की थी कि ईरान से तेल ख़रीदने वालों को माफी नहीं देगा। उसकी इस घोषणा पर भारत और जापान सहित ईरान से तेल ख़रीदने वाले देशों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाई थी।
/129
8 जून 2019 - 09:57
समाचार कोड: 948189
भारतीय अधिकारियों ने पिछले सप्ताह भी घोषणा की थी कि देश की नई सरकार तेल के आयात के संबंध में जल्द से जल्द ईरान से वार्ता करने और रूपये में तेल के मूल्यों का भुगतान करना चाहती है।