8 जून 2019 - 09:55
अमरीका द्वारा ईरानी पैट्रो कैमिलक कंपनियों पर प्रतिबंध आर्थिक आतंकवाद है, तेहरान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसवी ने ईरान की पैट्रो कैमिलक कंपनियों पर अमरीकी प्रतिबंधों के बारे में कहा है कि इन प्रतिबधों से वाशिंगटन अपना कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकेगा।

(ABNA24.com) ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसवी ने ईरान की पैट्रो कैमिलक कंपनियों पर अमरीकी प्रतिबंधों के बारे में कहा है कि इन प्रतिबधों से वाशिंगटन अपना कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकेगा।

शुक्रवार को वाशिंगटन ने एक बयान जारी करके ईरान की 39 पैट्रो कैमिकल कंपनियों को भी प्रतिबंधों की सूची में शामिल कर दिया है।

मूसवी ने शनिवार को कहा, ईरान पर अधिक से अधिक दबाव बनाने की अमरीका की नीति विफल हो गई है।

उन्होंने कहा, ईरान पर अमरीका के हालिया प्रतिबंध और पैट्रो कैमिकल कंपनियों को ब्लैक लिस्ट करना, आर्थिक आतंकवाद है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि आर्थिक आतंकवाद का सहारा लेकर अमरीका अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन कर रहा है, इसलिए विश्व समुदाय की ज़िम्मेदारी है कि वह अमरीका के इस रवैये के ख़िलाफ़ प्रतिक्रिया ज़ाहिर करे और व्यवहारिक क़दम उठाए।



/129