(ABNA24.com) ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने अपनी घोषित तारीख़ के अनुसार कन्ज़रवेटिव पार्टी की अध्यक्षता से त्यागपत्र दे दिया।
एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे नये अध्यक्ष के चयन तक प्रधानमंत्री पद पर बनी रहेंगी जो जुलाई के अंत में चुना जाएगा किन्तु वह यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के मामले पर फ़ैसले का अधिकार नहीं रखतीं।
ब्रिग्ज़िट के लिए 31 अक्तूबर की तारीख़ निर्धारित की गयी है किन्तु यूरोपीय संघ से अलग होने के बारे में किया गया समझौता ब्रिटिश संसद में अभी तक लटका हुआ है।
ज्ञात रहे कि 24 मई को टेरीज़ा मे ने बहुत ही भावनात्मक अंदाज़ में घोषणा की थी कि वह 7 जून को प्रधानमंत्री पद, सत्तासीन कन्ज़रवेटिव पार्टी और यूनिनेस्ट पार्टी की नेता के पद से त्यागपत्र दे देंगी।
टेरीज़ा मे ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपने संबोधन में कहा था कि मैं 7 जून शुक्रवार को कन्ज़रवेटिव और यूनीनेस्ट पार्टी की अध्यक्षता से त्यागपत्र दे दूंगी ताकि नये नेतृत्व का चयन किया जा सके।
कन्ज़रवेटिव पार्टी के 11 सांसद पार्टी नेतृत्व के चयन की दौड़ में शामिल हैं जिनमें पूर्व विदेशमंत्री बोरिस जान्सन भी शामिल हैं जिन्हें एक मज़बूत प्रत्याशी क़रार दिया जा रहा है।
किन्तु इन 11 में से कुछ सांसदों के 10 जून के नामांकन की अवधि पूरा होने से पहले अपने नामों को वापस लेने की संभावना है।
/129