8 जून 2019 - 09:45
सीरिया, अमरीका रासायनिक हथियारों का फिर ड्रामा करने वाला है

अमरीकी युद्धमंत्रालय ने कहा है कि सीरिया से सैनिकों की वापसी की किसी योजना पर विचार नहीं किया जा रहा है।

(ABNA24.com) अमरीकी युद्धमंत्रालय ने कहा है कि सीरिया से सैनिकों की वापसी की किसी योजना पर विचार नहीं किया जा रहा है।

पेन्टागन की घोषणा के अनुसार अमरीकी सैनिक, दक्षिणी सीरिया में स्थित अत्तनफ़ की सैन्य छावनी में यथावत तैनात रहेंगे।

अमरीकी युद्धमंत्रालय ने एक बार फिर सीरियाई सेना द्वारा रासायनिक हथियारों के प्रयोग का दावा करते हुए धमकी दी है कि यदि इदलिब में भी रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया गया तो अमरीका, सीरिया में हस्तक्षेप से पीछे नहीं हटेगा।

अमरीकी गठबंधन इससे पहले भी कई बार पश्चिम समर्थित आतंकवादियों द्वारा रासायनिक हथियारों के प्रयोग का ड्रामा रचाकर, इसका आरोप सीरियाई सेना और सरकार पर लगा चुका है।





/129