समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, हैसम अबू सईद ने कहा कि इस्राईल अपने घटकों के ज़रिए क्षेत्र सहित दुनिया में वास्तविकता को उलटा दिखाने की कोशिश में है और अलफ़ुजैरा बंदरगाह में धमाके में उसका सीधा हाथ है।
अबू सईद ने कहा कि फ़ुजैरा बंदरगाह अमरीका के सैन्य तंत्र के पूरे नियंत्रण में है इसलिए तेल टैंकरों में धमाके की ज़िम्मेदारी सीधे तौर पर अमरीका की बनती है।
पश्चिम एशिया में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कमेटी के अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में ईरान या किसी दूसरे पक्ष पर इल्ज़ाम लगाने का कोई नतीजा नहीं निकलेगा।
ग़ौरतलब है कि 12 मई को यूएई की अलफ़ुजैरा बंदरगाह में भीषण धमाके हुए जिसमें 7 तेल टैंकरों में आग लग गयी।
इस बीच ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसवी ने फ़ुजैरा बंदरगाह की घटना के समुद्री यातायात की सुरक्षित आवा जाही पर नकारात्मक प्रभाव की ओर इशारा करते हुए सचेत किया क्षेत्रीय देश विदेशी तत्वों के हर प्रकार के ख़तरनाक खेल की ओर से सावधान रहें।