3 जून 2019 - 05:55
देश की रक्षा में तनिक भी संकोच नहीं किया जाएगाः सेना

ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख जनरल मुहम्मद बाक़िरी ने कहा है कि देश की स्वाधीनता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर तनिक भी आंच नहीं आने दी जाएगी।

(ABNA24.com) ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख जनरल मुहम्मद बाक़िरी ने कहा है कि देश की स्वाधीनता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर तनिक भी आंच नहीं आने दी जाएगी।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय की 23वीं बरसी के अवसर पर जारी किए जाने वाले अपने एक बयान में जनरल मुहम्मद बाक़िरी ने कहा कि ईरान की शक्ति और क्षेत्रीय प्रभाव, इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह के विचारों के जीवित होने और आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई के युक्तिपूर्ण नेतृत्व की देन है।

जनरल बाक़िरी ने स्पष्ट किया कि ईरान की गहरी क्षेत्रीय रणनीति के कारण पश्चिमी एशिया का कोई भी मुद्दा ईरान के सहयोग के बिना हल नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिरोध के मोर्चे के गठन ने ज़ायोनी शासन की नीदें हराम कर दी हैं हालाकि पूरे पश्चिमी जगत और कुछ अरब देश भी इस का समर्थन कर रहे हैं।

ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख ने बड़े स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश की रक्षा शक्ति में वृद्धि का क्रम पूरी शक्ति के साथ जारी रहेगा।




/129