3 जून 2019 - 05:53
वार्ता की मेज़ छोड़ने वाला ही, बिना शर्त वापस आएः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान के साथ बिना शर्त वार्ता के बारे में अमरीकी विदेश मंत्री के बयान पर कहा है कि जिस पक्ष ने वार्ता की मेज़ छोड़ी थी, उसी को वापस आना चाहिए।

(ABNA24.com) राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान के साथ बिना शर्त वार्ता के बारे में अमरीकी विदेश मंत्री के बयान पर कहा है कि जिस पक्ष ने वार्ता की मेज़ छोड़ी थी, उसी को वापस आना चाहिए।

माइक पोम्पियो के इस बयान पर कि वाॅशिंग्टन ईरान के साथ बिना शर्त वार्ता के लिए तैयार है, डाॅक्टर हसन रूहानी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है किजिस पक्ष ने वार्ता की मेज़ को छोड़ा था और समझौते को रौंदा था, उसका दायित्व है कि वह साधारण परिस्थिति के साथ वापस लौटे। उन्होंने ईरान के कुछ प्रोफ़ेसरों व डाॅक्टरों कहा कि जब तक अमरीका की यह समझ में नहीं आ जाता कि उसने जिस रास्ते का चयन किया है कि वह ग़लत है, तब तक वाॅशिंग्टन के साथ तेहरान कोई बात नहीं करेगा।

इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवीन ने भी कहा है कि तेहरान के लिए शब्दों का खेल और नए शब्दों में गुप्त लक्ष्य बयान करना मानदंड नहीं है बल्कि ईरानी राष्ट्र के संबंध में अमरीका के बुनियादी रुख और व्यवहार में परिवर्तन मानदंड है। उन्होंने पोम्पियो के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ अधिकतम दबाव जारी रखने पर उनके बल से स्पष्ट हो जाता है कि अमरीका अपना पिछला ग़लत रुख़ जारी रखे हुए जिसे सुधारा जाना चाहिए।

ज्ञात रहे कि अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने जिन्होंने पहले ईरान के साथ वार्ता के लिए 12 शर्तें निर्धारित की थीं, रविवारको स्वीज़रलैंड में इन शर्तों से पीछे हटते हुए कहा है कि अमरीका, बिना किसी पूर्व शर्त के ईरान के साथ वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने इसी के साथ ईरान पर अधिकतम दबाव जारी रखने पर भी बल दिया। 




/129